पौने 500 किलो डोडापोस्त छिलका जब्त

ड्राइवर सीट के पीछे बने बॉक्स में छिपा रखा था डोडापोस्त छिलका

डेजर्ट टाइम्स न्यूज़, चूरू – तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कुछ इस प्रकार का ही मामला राजलदेसर पुलिस के सामने भी आया है। एजीटीएफ चूरू, रेंज स्पेशल टीम एवं राजलदेसर पुलिस ने कंटेनर में बने विशेष बॉक्स से पुलिस ने करीब पौने 500 किलो डोडापोस्त छिलका जब्त किया है, जिसका बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपए बताया गया है। सीआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाइवे 11 पर भरपालसर फांटा के पास नाकाबंदी के दौरान एक खाली ट्रक रतनगढ़ की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। मुखबिर की सूचना पर कंटेनर को रोककर तलाशी ली, तो चालक सीट के पीछे की साइड में एक विशेष बॉक्स बना हुआ दिखाई दिया, जिसमें 479 किलो 400 ग्राम डोडापोस्त छिलका बरामद हुआ, जिस पर पुलिस ने ट्रक चालक 27 वर्षीय बाबूलाल बागरी एवं 29 वर्षीय खलासी दिनेश लुहार निवासी झालावाड़ को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया कर रहे हैं।