इथियोपिया की संसद में मोदी बोले- यह शेरों की धरती:PM को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया गया, इसे पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया। मोदी ने कहा कि मुझे इथियोपिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शेरों की धरती है। यहां मुझे अपने घर जैसा महसूस हो रहा है, क्योंकि मेरा गृहराज्य गुजरात भी शेरों की धरती है।
इससे पहले इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने मंगलवार को मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था। वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बने। इस मौके पर पीएम ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है।
मोदी मंगलवार को ही इथियोपिया पहुंचे थे। यह उनका पहला दौरा है। PM अबी अहमद अली ने नेशलन पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की।


6 thoughts on “इथियोपिया की संसद में मोदी बोले- यह शेरों की धरती:PM को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया गया, इसे पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर”
Comments are closed.