किसान सभा द्वारा चल रहा धरना वार्ता के बाद स्थगित – मुंग व मूंगफली की तुलवाई शुरू

डेजर्ट टाइम्स न्यूज़। तारानगर। मुंग व मूंगफली की एमएसपी पर तुलवाई शुरू करने व रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू करने की माँग को लेकर तारानगर के कृषि उपज मंडी में अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में चल रहे धरने ने छटे दिन मंगलवार को उग्र रूप रूप ले लिया उपस्थित सैकड़ों किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लगभग शाम 3 बजे उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता कर मुंग व मूंगफली की तुलवाई शुरू करवाई। तुलवाई शुरू करने के बाद किसानों ने धरना स्थगित किया। अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य कमेटी निर्मल कुमार ने बताया कि आज किसानों की जीत हुए। सरकार के लोगों ने किसानों के साथ अत्याचार करने में कोई कमी नहीं छोडी है लेकिन किसानों ने भी संघर्ष में कोई कमी नहीं रहने दी। इस मोके पर उमराव सिँह, रामस्वरूप सहारण, विक्रम सोनी, जीताराम जांदू, बीरबल ज्याणी, शीशपाल, धीनवाल, चिमनाराम पांडर, ताराचंद कस्वां, अमर चंद पेन्सिया, मनोज कस्वां, मुकेश सोनी, किशन शर्मा, कुंदन बरोड़ सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

3 thoughts on “किसान सभा द्वारा चल रहा धरना वार्ता के बाद स्थगित – मुंग व मूंगफली की तुलवाई शुरू

  1. Pingback: dapoxetine buy us

Comments are closed.