आधार में घर बैठे मोबाइल नंबर बदल सकेंगे:एप पर OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से अपडेट होगा, किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं

जल्द ही आप घर बैठे आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकेंगे। आधार को रेगुलेट करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नई डिजिटल सर्विस की घोषणा की है।

इसके जरिए यूजर्स आधार एप पर OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे। इस सर्विस से दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोग और सीनियर सिटिजन को आसानी होगी।

नई सर्विस कैसे काम करेगी?

UIDAI के मुताबिक मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रोसेस काफी सिंपल रखा गया है। इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट या फिजिकल विजिट की जरूरत नहीं है। पूरी प्रोसेस कुछ मिनटों में हो जाएगी।

  • सबसे पहले यूजर्स को AADHAAR एप डाउनलोड करना होगा।
  • यहां यूजर्स को अपना आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • OTP वेरिफिकेशन होगा, जो पुराने या नए नंबर पर भेजा जाएगा।
  • इसके बाद स्मार्टफोन कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *