इमरान खान जिंदा हैं या नहीं, बेटे ने सबूत मांगा: बहन नोरीन बोलीं- पाकिस्तान में मुनीर का शासन हिटलर से भी बदतर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान ने गुरुवार को जेल में बंद अपने पिता के जिंदा होने का सबूत मांगा है। उन्होंने कहा कि किसी को भी नहीं पता है कि इमरान जिंदा हैं या नहीं।
कासिम ने X पर लिखा कि उनके पिता को 845 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। पिछले 6 हफ्तों से उन्हें अकेले एक ‘डेथ सेल’ में रखा गया है। न तो किसी को उनसे मिलने दिया गया है, न ही कोई फोन कॉल या मैसेज दिया गया।

कासिम ने कहा कि उनकी बुआओं को भी अपने भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा है। यह सब किसी सुरक्षा नियम की वजह से नहीं, बल्कि जानबूझकर की जा रही कार्रवाई है। सरकार उनके पिता की असली हालत छिपा रही है।
वहीं, इमरान की बहन नोरीन नियाजी ने पाकिस्तान में मौजूदा हालात को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इंडिया टुडे टीवी से बातचीत में आर्मी चीफ आसिम मुनीर के शासन को हिटलर के शासन से भी बदतर बताया।


Как крауд-маркетинг помогает, когда идёт [url=https://seo-prodvizhenie-molodogo-sajta.ru]SEO продвижение молодого сайта[/url] на старте?