नवम्बर का आज आखिरी 9 रेखीय सावा -अब दिसंबर में 6 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त

शुक्र ग्रह के अस्त होने पर विवाह नहीं होंगे, अगले साल 1 फरवरी को उदित होने पर बजेंगी शहनाई

दिसंबर अंत तक विवाह के कई मुहूर्त, खरीदी के 22 शुभ योग

डेजर्ट टाइम्स न्यूज़ – चूरू – मार्गशीर्ष माह के साथ ही अब नवम्बर के बाद दिसम्बर में साल 2025 के चलते चलते अब केवल 7 दिन विवाह की शहनाइयां बजेंगी। अंतिम मुहूर्त 11 दिसंबर तक है। इसके बाद मुहूर्त सीधे 4 फरवरी से शुरू होंगे, जो जुलाई तक चलेंगे। इन साल के लास्ट दिनों की अवधि में दो हजार से अधिक जोड़ों के गठबंधन होने का अनुमान है। सर्वाधिक विवाह 30 नवम्बर ओर 1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी पर होंगे। इस बीच 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक खरमास रहेगा, जिसमें मांगलिक कार्य नहीं होंगे। विवाह व अन्य कार्यों की खरीदी के लिए नवंबर से दिसंबर अंत तक 14 दिन सर्वार्थ सिद्धि, 3 दिन अमृत सिद्धि और 5 दिन रवि सहित कई अन्य शुभ योग रहेंगे।

15 को शुक्र अस्त होगा

पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि नवम्बर में खूब शादियां हुई। अब 30 नवंबर को 9 रेखा के विवाह मुहूर्त के बाद दिसम्बर में 1, 4, 5, 6 और 7,11 दिसंबर को विवाह की शहनाइयां बजेंगी। अंतिम विवाह मुहूर्त 11 दिसंबर को रहेगा। आगामी 15 दिसंबर को शुक्र ग्रह के अस्त होने पर विवाह नहीं होंगे। शुक्र इसके बाद 1 फरवरी को उदित होगा।

2 हजार जोड़ों के गठबंधन का अनुमान

पंडित दिनेश मिश्रा का अनुमान है कि 11 दिसंबर तक शेखावाटी व आसपास के क्षेत्रों में करीब दो हजार या इससे अधिक जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। अधिकांश पंडितों , फोटोग्राफर, केटर्स,टेंट, हलवाई की इन तिथियों के लिए बुकिंग हो चुकी है। मैरिज गार्डन आगामी मुहूतों के लिए शहर सहित शेखावाटी के डेढ़ सौ में से करीब 70 प्रतिशत मैरिज गार्डन बुक हो चुके हैं। शेष 30 प्रतिशत या तो शहर से दूर हैं अथवा छोटे हैं।

शुभ योगों का गणित

पंडित दिनेश मिश्रा के अनुसार इस माह 30 नवंबर को सूर्योदय से रात 8.30 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके बाद 2, 3,
6 से 9, 14, 16, 17, 18,21,28,30 और 31 दिसंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। इसी तरह 2, 14 और 17 दिसंबर को अमृत सिद्धि योग रहेगा। रवि योग 3, 4, 9, 22 और 26 दिसंबर को रहेगा।