55 किलो डोडापोस्त व 7 किलो गांजे को पुलिस ने किया नष्ट : मादक पदार्थों का किया निस्तारण

डेजर्ट टाईम्स, चूरू। चूरू जिला पुलिस ने शनिवार को विभिन्न थानों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को जमीन में दबा कर व जला कर नष्ट किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रिजर्व पुलिस लाईन परिसर चूरू जिला चूरू में पुलिस थाना दूधवाखारा, राजगढ, सिद्धमुख, सदर चूरू, तारानगर, सुजानगढ, सालासर, कोतवाली चूरू, भानीपुरा, रतनगढ, भालेरी एवं सरदारशहर सहित कुल 42 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणो में करीब 55 क्विटल 63 किलोग्राम डोडा पोस्त, 07 किलोग्राम गांजा, 0.036 ग्राम हेरोईन एवं 0.037 ग्राम स्मैक का कमेटी द्वारा जलाकर एवं जमीन में दबाकर निस्तारण व नष्टीकरण किया गया।