सीबीएम यूथ कार्निवल में युवाओं ने दिखाया उत्साह

डेजर्ट टाइम्स न्यूज़, चूरू। बालिका महाविद्यालय में हर्षाेल्लास के साथ सीबीएम यूथ कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवेश द्वार पर तिलकार्चन से छात्राओं का स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव भागीरथ शर्मा ने बताया कि यूथ कार्निवल का उ६ेश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। प्राचार्य आशा कोठारी ने कहा कि कार्निवल में नई ऊर्जा, नवाचार और टीम वर्क के महत्व को प्रेरित किया गया। इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य आदि संकायों की छात्राओं ने ज्ञानवर्धक माड्ल प्रस्तुत कर अपनी कला-कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 385 छात्राओं ने भाग लिया। जिससे वे उच्च शिक्षा की गतिविधियों एवं ज्ञान-विज्ञान के प्रति नवीन द्वष्टिकोण विकसित कर सकेंगे। छात्राओं के साथ विद्यालयों के प्राध्यापक एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे। कॉलेज परिसर में छात्राओं ने समृद्ध पुस्तकालय आर्ट और क्राफ्ट, डिजिटल कम्प्यूटर लेब सभी संकायों के ज्ञानवर्द्धक माड्लस एवं ज्ञान-विज्ञान की सुसज्जित प्रयोग शालाओं को देखकर अत्यंत उत्साह व्यक्त किया। इसके साथ ही फोटाग्राफी गैलरी, सेल्फी पोइन्ट, रोचक स्पोर्टस गेम्स, फन एक्टीविटीज एवं मनभावक सांस्कृतिक लोक संस्कृति से रंगी प्रस्तुतियों व फूड स्टाल का भी छात्राओं ने लुफ्त उठाया। इस महोत्सव से विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों में आपस में संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर मिला। छात्राओं में रचनात्मकता और प्रयोगशीलता का विकास हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति के श्याम सुन्दर शर्मा, विमल सिंह राठौड़, संजय बजाज, राजेश जी मण्डावेवाला आदि उपस्थित थे। महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं का सक्रिय योगदान रहा। प्राचार्य महोदय ने सभी को आभार व्यक्त किया।

6 thoughts on “सीबीएम यूथ कार्निवल में युवाओं ने दिखाया उत्साह

  1. Pingback: levitra 20mg

Comments are closed.