गहन जांच के बाद मिला प्रवेश – उप निरीक्षक व प्लाटुन कमांडर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थी
चूरू. जिला मुख्यालय पर रविवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर परीक्षा के प्रथम दिन अभ्यार्थी परीक्षा देने आए। इस सम्बन्ध में केंद्राधीक्षकों ने चूरू में 21 केन्द्रो पर अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच कर अभ्यार्थियों की जांच कर परीक्षा केन्द्रो में प्रवेश करवाया। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। प्रवेश द्वार पर हेंडहेल्ड मशीन से परीक्षार्थी की जांच की गई। परीक्षार्थियों को मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस अनुमत नहीं दी गई। परीक्षा केन्द्रो पर पुलिस अधिकारियों ने जांच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के चलते प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया.


3 thoughts on “गहन जांच के बाद मिला प्रवेश – उप निरीक्षक व प्लाटुन कमांडर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थी”
Comments are closed.