दुध टैंकर ने मारी बाईक सवार को टक्कर, एक की मौत
डेजर्ट टाइम्स न्यूज़ ,रतनगढ़। बाईक पर सवार होकर गांव नूवां से रतनगढ़ आ रहे दो भाइयों के मंगलवार को दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे एक भाई की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के 45 वर्षीय चाचा ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया कि गांव नूवां निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र घड़सीराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा मुकेश एवं मोहित पुत्र श्रवण प्रजापत एक ही बाईक पर सवार होकर नूवां से गांव पायली के रास्ते से होते हुए रतनगढ़ आ रहे थे। नेशनल हाईवे 11 पर गांव पायली व संगम चौराहा के बीच सामने से आ रहे एक दूध के टैंकर के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाईक के टक्कर मार दी, जिससे मुकेश कच्चे में जा गिरा तथा 21 वर्षीय मोहित के सिर में चोट आई। मोहित को कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लक्ष्मण की रिपोर्ट पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब इंसपेक्टर बलवंतसिंह कर रहे हैं।


5 thoughts on “दुध टैंकर ने मारी बाईक सवार को टक्कर, एक की मौत”
Comments are closed.