एसआईआर—2026 के तहत चूरू में हुए 90.18 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजीटाइज

जिले में अब तक 1524764 गणना प्रपत्र हुए डिजीटाइज, जिले में 14 सुपरवाइजरों और 668 बीएलओ ने किया शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजीटाइजेशन

डेजर्ट टाइम्स – चूरू। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम—2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा रहा है। शनिवार सांय 04 बजे तक जिले में कुल 90.18 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजीटाइज किए गए हैं और कुल 1524764 गणना प्रपत्र डिजीटाइज किए गए।

शनिवार को 26852 गणना प्रपत्र डिजिटाइज

शनिवार सांय 04 बजे तक जिले में कुल 26852 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया। जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में 4567, तारानगर में 2514, सरदारशहर में 5533, चूरू में 1625, रतनगढ़ में 5846, सुजानगढ़ में 6767 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया।

जिले में अब तक कुल 1524764 गणना प्रपत्र डिजिटाइज

शनिवार सांय 04 बजे तक जिले में कुल 1524764 गणना प्रपत्रों डिजीटाइज जा चुके हैं। जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में 228473, तारानगर में 252570, सरदारशहर में 284625, चूरू में 244825, रतनगढ़ में 250878, सुजानगढ़ में 263393 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा चुका है। इसी के साथ जिले में कुल 90.18 प्रतिशत गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया है। जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में 89.88, तारानगर में 93.40, सरदारशहर में 90.36, चूरू में 92.69, रतनगढ़ में 87.84, सुजानगढ़ में 87.38 प्रतिशत गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा चुका है।

अब तक 14 सुपरवाइजरों और 668 बीएलओ ने शत प्रतिशत गणना प्रपत्र किए डिजीटाइज

जिले में शनिवार सांय 04 बजे तक कुल 08 सुपरवाइजरों और 668 बीएलओ ने शत —प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजीटाइज किए। जिले के तारानगर के 06, सरदारशहर के 02 व चूरू के 06 सुपराइजरों ने शत प्रतिशत डिजीटाइजेशन कार्य किया है। इसी क्रम में जिले के सादुलपुर के 79, तारानगर के 171, सरदारशहर के 140, चूरू के 149, रतनगढ़ के 54, सुजानगढ़ के 75 बीएलओ ने शत — प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य किया है।